लॉगिन

CG : महिला ने हथौड़ा मारकर कर दी युवक की हत्या, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

Chhattisgarh January 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : महिला ने हथौड़ा मारकर कर दी युवक की हत्या, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

CG : महिला ने हथौड़ा मारकर कर दी युवक की हत्या, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

रायपुर। आधी रात युवक की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई, इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, पुलिस हत्या के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है| माना थाना पुलिस ने महिला को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है|

माना कैंप इलाके के टेमरीगांव में बीती रात एक महिला ने हत्या कर दी। माना पुलिस के मुताबिक यह घटना रात डेढ़़ बजे की है। पुष्पा बंजारे (38) ने रात करीब 1.30बजे शारदा विहार कॉलोनी में बनरसी निवासी संजय जांगड़े (36)के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। हमले का कारण स्पष्ट नहीं है। माना कैंप 20ब्लाक निवासी गोपाल चौधरी(53)ने रात 2.30 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस 103 का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds