लॉगिन

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : सीएम साय बोले- खात्मे का संकल्प पूरा होगा, घायल जवानों से मिले डिप्टी सीएम

Chhattisgarh January 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : सीएम साय बोले- खात्मे का संकल्प पूरा होगा, घायल जवानों से मिले डिप्टी सीएम

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता : सीएम साय बोले- खात्मे का संकल्प पूरा होगा, घायल जवानों से मिले डिप्टी सीएम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का नक्सल ऑपरेशन पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करना है। उस दिशा में हमारा प्रदेश भी काम कर रहा है। सुरक्षाबल के जवान नक्सलवाद के खिलाफ बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं। सफलता के लिए मैं सुरक्षाबलों के जवानों के साहस को नमन करता हूं।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने नारायणा अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की। आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हुए थे। वहीं मुलाकात के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, दोनों जवान खतरे से बाहर है। जवानों को बड़ी सफलता मिली है 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

मुख्यधारा से जुड़ें नक्सली- गृहमंत्री शर्मा 

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, हार्डकोर एरिया में जहां ऑपरेशन हुआ है। नियत समय में स्थिती पूर्ण नियंत्रण में होगी। आगे भी ऑपरेशन जारी रहेगा। नक्सली मुख्य धारा में लौटेंगे उनको 3 सालों तक रहने खाने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य धारा में लौटने वाले नक्सलियों को हर महीना 10 हजार भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास और प्लाट भी दिया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds