लॉगिन

CG नक्सलियों की कायराना करतूत : जनअदालत में ग्रामीण को दी फांसी, भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी

Chhattisgarh January 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG नक्सलियों की कायराना करतूत : जनअदालत में ग्रामीण को दी फांसी, भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी

CG नक्सलियों की कायराना करतूत : जनअदालत में ग्रामीण को दी फांसी, भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। एक बार फिर नक्सलियों ने जनअदालत में ग्रामीण को फांसी की सजा दी है। नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण हपका रेकाल पर मुखबिरी का आरोप लगाया है। वहीं नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है। इस हत्या की जिम्मेदारी भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है। पूरा मामला मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर गांव का है।

मुठभेड़ थमी 

वहीं बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थम गया है। इस दौरान लगभग ढाई हजार जवान मोर्चे पर तैनात थे। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने पूरी रात जंगल में बिताई। वहीं मुठभेड़ के बाद जवानों की वापसी भी शुरू हो गई है। दो तरफ से जवानों की वापसी हो रही है। कोंडापल्ली से नक्सलियों के कुछ शव भी लाए जाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds