लॉगिन

BIG BREAKING : आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के घर और ऑफिस पर छापामार कार्यवाही

Chhattisgarh January 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
BIG BREAKING : आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के घर और ऑफिस पर छापामार कार्यवाही

BIG BREAKING : आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के घर और ऑफिस पर छापामार कार्यवाही

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। शुक्रवार सुबह से निर्माण कंपनी, रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि कई कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के घर और ऑफिस पर रेड मारी है। साथ ही उनके भाई संजय अग्रवाल के अवंतिविहार स्थित घर और ऑफिस पर भी दबिश दी है। इसके अलावा RSA इंफ्रा कंपनी के मालिक के घर और ऑफिस पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि टीम अंदर मौजूद है और घर और ऑफिस पर छानबीन कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds