लॉगिन

CG सटोरिया पर पुलिस का शिकंजा : सट्टा एप का मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन की आशंका

Crime January 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG सटोरिया पर पुलिस का शिकंजा : सट्टा एप का मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन की आशंका

CG सटोरिया पर पुलिस का शिकंजा : सट्टा एप का मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजेक्शन की आशंका

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस को सट्टा एप मामले में बड़ी सफलता मिली है। सट्टा गेम के मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस दौरान पुलिस को सटोरिये के घर से कई जरुरी सामान बरामद हुए हैं। साथ ही इस मामले में  पुलिस को 100 करोड़ के ट्रांजेक्शन की आशंका है।

दरअसल, आरोपी सुधीर गुप्ता पुलिस के रेड मारने के दौरान मौके से फरार हो गया था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी वहीं अंत में पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड आरोपी सुधीर को भी दबोच लिया है। इस दौरान पुलिस को आरोपी सुधीर के घर से 73 मोबाइल, 234 एटीम कार्ड, 78 नग सीम, पासबुक 81 नग, 13 पैन कार्ड, कई आधार कार्ड और 8 बार कोड भी बरामद हुआ है।

विन बज एप से खिलाता था सट्टा

आरोपी सुधीर विन बज एप से सट्टा का कारोबार चलाता था। उसके इस कारोबार से कई लोग जुड़े हुए थे। वहीं इससे पहले मामले में पुलिस ने चार सटोरियों को भी गिरफ्तार किया था। सरगुजा पुलिस की सट्टा के खिलाफ अब तक की  सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds