लॉगिन

CG : दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट करने की कोशिश, महिला को घायल कर लुटेरे फरार

Chhattisgarh January 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट करने की कोशिश, महिला को घायल कर लुटेरे फरार

CG : दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट करने की कोशिश, महिला को घायल कर लुटेरे फरार

दुर्ग। धमधा थाना अंतर्गत तरकोसी गांव में तीन युवकों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट करने की कोशिश की। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका सिर फोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धमधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि 13 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे तरकोसी गांव में नोहर दास कुर्रे के घर में कुछ लोगों ने हथियार के साथ लूट करने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने शोर मचाने पर महिला को बुरी तरह घायल कर दिया है। धमधा पुलिस तुरंत बेरला सीएचसी पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि कुमारी बाई कुर्रे के सिर में काफी गहरी चोट लगी है।

पूछताछ में नोहर ने बताया कि वो नेवनारा स्थित लोहिया पेपर मिल में गाड़ी चलाने का काम करता है। वह रोज की तरह 13 जनवरी को सुबह 7.30 बजे ड्यूटी पर गया हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे उसके फोन में उसके बेटे देवेन्द्र कुर्रे का फोन आया। उसने बताया कि एक मोटर साइकिल में सवार होकर तीन लड़के आए हैं। एक लड़का घऱ के बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। दो लड़के हाथ में रॉड व हथियार लेकर घर के अंदर घुसे थे। वो लोग घर का सामान ले जाने की नियत से घुसे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पताशाजी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि किसी ने कुछ देखा होगा तो बड़ा क्लू मिल जाए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds