लॉगिन

सूखे कुएं में फंसी नीलगाय, वन विभाग ने बचाव के लिए निकला अनोखा तरीका

Madhya Pradesh January 1, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
सूखे कुएं में फंसी नीलगाय, वन विभाग ने बचाव के लिए निकला अनोखा तरीका

सूखे कुएं में फंसी नीलगाय, वन विभाग ने बचाव के लिए निकला अनोखा तरीका

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में नील गाय अचानक खेत में बने 20 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गई। आवाज सुन ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

दरअसल, मुरैना जिले के जौरा क्षेत्र के चिरायतनी गांव में बुधवार की सुबह एक नीलगाय गांव के खेतों पर बने एक सूखे कुएं में जा गिरी। कुएं की गहराई लगभग 30 फीट के करीब थी। ऐसे में उसके अंदर जाने में ग्रामीण भी धबरा रहे थे, क्यों कि नीलगाय कहीं हिंसक हो गई तो अंदर घुसने वाला व्यक्ति चोटिल हो सकता था। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से डिप्टी रेंजर विनोद उपाध्याय व उनकी टीम गांव में पहुंची, लेकिन नीलगाय के रेस्क्यू करने में उनके सामने भी यही परेशानी थी, कि इस जानवर को बाहर निकालने में जोखिम था।

इसके बाद डिप्टी रेंजर ने आस पास के कुंओं पर लगी बोरिंग को चालू कराया। इसके बाद कुएं में पानी भरना शुरू किया। लगभग एक घंटे में इस कुएं में ऊपर तक पानी भर दिया गया। जैसे जैसे जलस्तर ऊपर आया तो नीलगाय भी ऊपर आती गई। इसके बाद नील गाय अपने आप बाहर निकलकर खेतों की ओर भाग गई। बता दें कि नील गाय मध्यप्रदेश का राज्यीय पशु है, जिसके शिकार से लेकर उसको हानि पहुंचाने पर भी प्रतिबंध है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds