मीन राशि में गुरु-चंद्र की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के जातकों को मिलेगा अपार धन

ज्योतिष में ग्रहों के गोचर से ही जीवन की घटनाओं की व्याख्या और संभावनाएं तय होती हैं। ग्रहों की गति का हर किसी पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इसी तरह सभी ग्रह अलग-अलग राशियों के लिए शुभ या अशुभ योग बनाते हैं। 22 मार्च को मीन राशि में चंद्रमा का गोचर होगा। वहां पहले से मौजूद शुभ ग्रह बृहस्पति से जब चंद्रमा की युति बनेगी, तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। चंद्रमा और गुरु की युति बहुत ही शुभ मानी जाती है और इससे गुरु के शुभ फलों में अपार वृद्धि होती है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होने जा रही है। इसलिए ये समय कुछ राशियों के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहनेवाला है। आईये जानते हैं कि इस राजयोग का किन राशियों को विशेष लाभ मिलनेवाला है।
मिथुन राशि
आपकी राशि के दशम भाव में गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी और जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस में मानन-सम्मान प्राप्त होगा और तरक्की की संभावना बन सकती है। किसी नई जॉब के लिए अप्लाई करने का भी ये सही समय है। आपको अवश्य सफलता मिलेगी। व्यापारियों को भी भारी मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। किसी नई योजना या स्कीम पर काम शुरु कर सकते हैं।
कन्या राशि
आपकी राशि के सप्तम भाव में गुरु और चंद्रमा की युति बनने जा रही है। गुरु विवाह और संतान के कारक होते हैं। चंद्रमा का साथ मिलने के इनका प्रभाव बहुत बढ़ जाएगा। अगर विवाह की चर्चा चल रही है, तो इस अवधि में विवाह होने के योग हैं। कहीं बात चल रही हो, तो सहमति दी जा सकती है। संतान प्राप्ति के लिए भी ये बहुत उचित समय है। इस दौरान पत्नी का व्यवहार बहुत मधुर होगा और उनकी वजह से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। साझेदारी के व्यवसाय में तरक्की और मुनाफे के संकेत हैं।
धनु राशि
आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गजकेसरी योग बन रहा है। भूमि, वाहन, मकान आदि से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के साथ संबंध बेहतर होंगे और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। इस अवधि में अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये फैसला लेना अच्छा रहेगा। इस अवधि में आमदनी बढ़ने और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।