लॉगिन

दिल्ली-एनसीआर में कल और सताएगी भयंकर सर्दी, IMD ने अलर्ट किया जारी

National December 21, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
दिल्ली-एनसीआर में कल और सताएगी भयंकर सर्दी, IMD ने अलर्ट किया जारी

दिल्ली-एनसीआर में कल और सताएगी भयंकर सर्दी, IMD ने अलर्ट किया जारी

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, दिन में हल्की धूप खिलेगी और शाम होते ही घना कोहरा छाना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली और एनसीआर में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रोंं में कल तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते ठंड बढ़ेगी। वहीं आज के मौसम की बात करें तो शनिवार को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, आठ बजे से ही हल्की धूप निकलनी शुरू हो गई है। सर्द हवाएं धीमी गति से चल रही है। लेकिन, इसके बाद भी मौसम में ठिठुरन बरकरार है।

दिल्ली, गुरुग्राम नोएडा और गाजियाबाद का तापमान 

दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोए़डा में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम को बात करें तो शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds