लॉगिन

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भीड़ हुई बेकाबू, दो बार मची भगदड़, महिलाएं-बुजुर्ग दबे

National December 20, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भीड़ हुई बेकाबू, दो बार मची भगदड़, महिलाएं-बुजुर्ग दबे

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भीड़ हुई बेकाबू, दो बार मची भगदड़, महिलाएं-बुजुर्ग दबे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के छठे दिन शुक्रवार( 20 दिसंबर) को भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। कथा स्थल पर करीब एक लाख लोग मौजूद थे। जैसे ही कथा शुरू हुई, लोग जल्दबाजी में अंदर जाने लगे। बाउंसर्स ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एंट्री रोकनी शुरू की। इसी दौरान धक्का-मुक्की बढ़ गई और भगदड़ का माहौल बन गया। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस भगदड़ में दब गए।

कथा में VVIP के आने से बढ़ी अव्यवस्था 
कथा स्थल पर रोजाना डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को VIP एंट्री के कारण अव्यवस्था बढ़ गई। मुख्य यजमान और भीड़ एक ही रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान महिलाओं को बाउंसर्स ने अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ का दबाव बढ़ने पर लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। करीब 15-20 महिलाएं जमीन पर गिर गईं, जिससे भगदड़ और तेज हो गई।

एक दिन में दो बार हुई भगदड़
शुक्रवार को भगदड़ की घटनाएं दो बार हुईं। पहली घटना सुबह 9:30 बजे VIP पास के लिए जुटी भीड़ के दौरान हुई। हालांकि, यह जल्द ही शांत हो गई। दूसरी बार दोपहर 1 बजे भगदड़ मची, जब कथा स्थल पर एंट्री के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे। सुरक्षा इंतजामों के बावजूद पुलिस और प्रशासन इस स्थिति को संभालने में विफल रहे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds