संसद परिसर में धक्का-मुक्की: BJP के दाे सांसद चोटिल, दोनों ICU में भर्ती, बोले- राहुल गांधी ने मारा धक्का

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री शाह के बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गुरुवार(19 दिसंबर) को संसद भवन परिसर में कांग्रेस और बीजेपी के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धक्के से बीजेपी के दो सांसद जख्मी हो गए। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के सांसदों के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसदों ने बीजेपी सांसदों पर भी धक्का मुक्का का आरोप लगाया है।

ये दो सांसद हुए हैं घायल:

जो दो सांसद घायल हुए हैं, उनमें ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और यूपी के फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत शामिल हैं। मुकेश राजपूत को बेहोशी के हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सांसद प्रताप चंद्र सारंगी का सिर फूट गया, वह लहूलुहान हो गए।सांसद सारंगी को भी आईसीयू में एडमिट किया गया है। टीडीपी के सांसद अपल्लनायडू कालीशेट्टी ने दोनों सांसदों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मुलाकात की और दोनों का हालचाल जाना। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अस्पताल जाकर सांसद प्रताप चंद्र सारंगी से मुलाकात की।

डॉक्टर ने दोनों सांसदों की सेहत लेकर क्या कहा?

राम मनोहर लोहिया के डॉक्टर एमएस डॉ अजय शुक्ला ने बताया कि सांसद प्रताप सांरगी और मुकेश राजपूत को अस्पताल में लाया गया है। इन दोनों के सेहत का आकलन किया जा रहा है। टेस्ट कराए गए हैं। दोनों को चोटें आई हैं, इसलिए दोनों सांसदों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रताप सारंगी को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी, उनके सिर पर डीप कट लगा है, इसलिए उन्हें टांके लगाए गए हैं। मुकेश राजपूत बेहोश हो गए थे, लेकिन अब होश में हैं। अब लक्षण को देखते हुए दोनों सांसदों का ट्रीटमेंट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds