PM म्यूजियम का राहुल गांधी को खत: लिखा- एडविना,आइंस्टीन को लिखी गईं नेहरू की चिट्ठियों समेत अन्य दस्तावेज लौटाएं

प्रधानमंत्री संग्रहालय (PM म्यूजियम) ने नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में राहुल गांधी से नेहरू से जुड़े सभी ऐतिहासिक दस्तावेज लौटाने का आग्रह किया गया है। 10 दिसंबर को लिखी गई इस चिट्ठी में कहा गया है कि 51 बक्सों में भेजे गई देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की सभी चिट्ठियां लाैटा दी जाएं।
बता दें कि इन चिट़्ठियों में पंडित नेहरू की ओर से एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, और विजयलक्ष्मी पंडित जैसे नामचीन लोगों को लिखी गई चिट्ठियां शामिल हैं। म्यूजियम का कहना है कि या तो पत्र वापस किए जाएं या उन्हें स्कैन करने की अनुमति दी जाए, ताकि उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

2008 में सोनिया गांधी ने मंगवाई थी चिट्ठियां

प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी के सदस्य रिजवान कादरी ने बताया कि 2008 में यूपीए सरकार के दौरान इन चिट्ठियों को सोनिया गांधी के पास भेजा गया था। नेहरू के परिवार की प्रतिनिधि के तौर पर सोनिया गांधी ने ये चिट्ठियां मंगवाई थी। कादरी ने कहा कि एक बार दान की गई वस्तुएं वापस नहीं ली जानी चाहिए थीं। हालांकि, राहुल गांधी की मंशा पर सवाल न उठाते हुए, रिजवान कादरी ने इन चिट्ठियों की फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दस्तावेजों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।

नेहरू मेमोरियल का 2021 में बदला गया नाम

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम 15 जून 2023 को बदलकर ‘प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी’ रखा गया था। दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित यह म्यूजियम 15,600 स्क्वायर मीटर में फैला है। इसे 306 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह संग्रहालय देश के प्रधानमंत्रियों के योगदान को समर्पित है। म्यूजियम का प्रबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होता है। इसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण जैसी सीनियर मंत्री शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds