पीएम मोदी से मिली कपूर फैमिली, करीना ने बच्चों के लिए मांगा ऑटोग्राफ

Kapoor Family meets PM Modi: सिनेमा जगत की नामी हस्तियों में कपूर फैमिली सबसे दिग्गज मानी जाती है। दिवंगत अभिनेता पृथ्वीराज कपूर, उनके बेटे राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक कपूर फैमिली की पीढ़ी लगातार इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाए बैठी है। वहीं 14 दिसंबर को महान अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जाएगी। इस मौके को खास बनाने के लिए बॉलीवुड की नामचीन कपूर फैमिली ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें खास आयोजन के लिए आमंत्रित किया।

Kapoor Family meets PM Modi: इस मुलाकात की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, नीतू कपूर, करिश्मा-करीना कपूर, राज कपूर की बेटी रीमा जैन और उनके परिवार समेत कपूर खानदान के तमाम सदस्यों ने पीएम मोदी से बीती शाम मुलाकात की।

Kapoor Family meets PM Modi: अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटो में करीना और सैफ अली खान पीएम मोदी संग खड़े हैं। इस दौरान करीना ने अपने दोनों बच्चों तैमूर और रेह अली खान के लिए प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds