लॉगिन

छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में मतांतरण के कारण हो रही है हिंसा : प्रान्त संघ चालक

Chhattisgarh March 17, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में मतांतरण के कारण हो रही है हिंसा : प्रान्त संघ चालक

छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में मतांतरण के कारण हो रही है हिंसा : प्रान्त संघ चालक

रायपुर: प्रान्त संघ चालक पूर्णन्दु सक्सेना ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में मतांतरण हो रहा है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। बस्तर में तो स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इसके लिए संघ जागरूकता का काम कर रहा है। प्रदेश में कानून का पालन नहीं हो रहा।

नारायणपुर में 200 लोगों ने कलेक्टर को लिखकर शमशान की जमीन मांगी जाती है, जिसमें कहा गया कि वे ईसाई बन गए हैं। उन्हें अलग शमशान चाहिए। छत्तीसगढ़ में मतांतरण के कारण हिंसा हो रही है। मतांतरण होने के कारण आम लोग भी नाराज होकर हिंसा कर सकते है। इसमे संघ कार्यकर्ता हो यह जरूरी नहीं है।

राष्ट्र के नवोत्थान का लिया गया संकल्प

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के संबंध में पूर्णेन्दु सक्सेना ने बताया कि हरियाणा के समालखा में प्रतिनिधि सभा हुई। सभा में 34 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभा के दौरान संघ के कार्यों की समीक्षा हुई। स्व आधारित राष्ट्र के नवोत्थान का संकल्प लिया गया। पूरे देश में कोरोना के बाद अब संघ की शखाएं बढ़कर 6865 शाखाएं हुई। शाखाएं बढ़ाना संघ की प्राथमिकता में। संघ के सामाजिक सरोकार का दायरा बढ़ रहा है।

स्वदेशी का भाव जागृत करने के प्रयास तेज होंगे

छत्तीसगढ़ में रोजगार सृजन केंद्र शुरू किए गए। कुटुंब प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जायगा। पर्यावरण बचाने, स्वदेशी का भाव जागृत करने प्रयास तेज होंगे। छत्तीसगढ़ में अभी 42 स्थानों पर शाखाएं संचालित हैं। छत्तीसगढ़ में मंडलियों की संख्या 468 है। कार्य की गुणवत्ता अच्छी बने रहे इसके लिए प्रशिक्षण पर फोकस है जो समय-समय पर दिया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds