CG अल्परस के जंगलों में भीषण मुठभेड़ : रुक- रुककर हो रही दोनो ओर से फायरिंग, बड़े नक्सलियों को घेरने निकली है फोर्स

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायपुर जिले में हुई मुठभेड़ में नक्सली शहीद जवान का एके 47 हथियार लूट कर चले। बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने हथियार लूटने की पुष्टि की है। कांकेर के अल्परस के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां तक़रीबन एक घंटे से अधिक समय से मुठभेड़ जारी है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो फोर्स नक्सलियों की बड़ी पार्टी को घेरने निकली है। पुलिस पार्टी से अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। फ़िलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं गई है।

शहीद जवान का गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार 

शहीद जवान का पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कर पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। घटनास्थल से हेलीकॉप्टर की मदद से शहीद जवान के पार्थिव शरीर लाया गया। पुलिस लाइन में शहीद प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी को अंतिम सलामी दी गई। आज उनके गृहग्राम भरीमपानी नरहरपुर में शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

कांकेर के रहने वाले थे शहीद बीरेंद्र कुमार सोरी

शहीद बीरेंद्र कुमार सोरी 2010 में नारायणपुर जिला बल में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। 2018 में नक्सल आपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें हेड कॉन्स्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया था। वे कांकेर के नरहरपुर के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds