लॉगिन

CG : छोटे भाई ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh December 3, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : छोटे भाई ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG : छोटे भाई ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। मंगलवार सुबह छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई रोजाना शराब के नशे में घर आता था। घर पर परिवार के लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता था, जिससे परेशान होकर हत्या की है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव का है। युवक ने अपने बड़े भाई के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाड़ी से वार किया है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर खून ही खून बिखरा पड़ा है। मृतक का नाम खोजराम साहू है। मामले की जानकारी परिजन और पड़ोसियों को हुई। उन्होंने फौरन इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही ऍफ़एसएल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची, जहां से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बलराम साहू है। वह खोजराम की हरकतों से परेशान था। खोजराम नशे में घर वालों से गाली-गलौज कर रहा था, ऐसा करने से उसे छोटा भाई मना कर रहा था, लेकिन वह मान नहीं रहा था। इस दौरान आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी को लेकर आया। गुस्से में ताबड़तोड़ कई वार किए। शरीर के कई हिस्सों में गहरे निशान बन गए हैं। सिर पर कुल्हाड़ी धंसा दिया था। इससे खून ज्यादा निकल गया। खोजराम ने मौके पर दम तोड़ दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds