लॉगिन

डिवाइडर से टकराकर ट्रक में लगी आग, लाखो का माल जलकर खाक

Chhattisgarh March 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
डिवाइडर से टकराकर ट्रक में लगी आग, लाखो का माल जलकर खाक

डिवाइडर से टकराकर ट्रक में लगी आग, लाखो का माल जलकर खाक

पिथौरा : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। टकराने के बाद से ट्रक में आग लग गई। जैसे -तैसे चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक जलकर राख हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लोहराकोट गांव के पास हुई है। रायपुर सिलतरा से कच्चा माल लोड कर ओडिशा के झारसुगड़ा जा रही ट्रक सड़क डिवाइडर से जा टकराई।

टकराने के बाद से ट्रक में आग लग गई। जैसे -तैसे चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक जलकर राख हो गया है। वहीं ट्रक में 33 टन माल था। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख बताई जा रही है। सभी सामान जलकर राख हो गया। फ़िलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds