छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरीश पंकज ने देश के 100 बड़े साहित्यकारों की सूची में बनाई जगह, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गिरीश पंकज ने देश के 100 बड़े साहित्यकारों की सूची में जगह बनाई है। जिस पर सीएम साय ने बधाई देते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरीश पंकज को राही संस्थान द्वारा देश के 100 बड़े साहित्यकारों की सूची में 10वें स्थान में शामिल किया जाना, हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। हिंदी भाषा की सेवा में तल्लीन गिरीश जी पिछले 40 वर्षों में 100 से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं और अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds