लॉगिन

CG रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : रायपुर दक्षिण में काउंटिंग शुरू, रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे

Chhattisgarh November 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव :  रायपुर दक्षिण में काउंटिंग शुरू, रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे

CG रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : रायपुर दक्षिण में काउंटिंग शुरू, रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई। प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। इन सीटों के नतीजे भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार के सिर पर विधायक का ताज सजेगा।

वहीं पहले रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरू हुई। सबसे पहले डाकमत पत्रों से गणना शुरू हुई। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाया गया है।

वहीं, 8.30 बजे से अन्य 14 टेबलों में डाकमत पत्रों के समानांतर ही ईवीएम मशीनों से गणना शुरू की जाएगी। शाम पांच से छह बजे तक गिनती पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस पूरे चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके लिए 13 नवंबर को मतदान किया गया था। जिसमें 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दरअसल, 10 महीने में रायपुर दक्षिण में यह दूसरी बार मतदान किया जा रहा है। इससे पूर्व 2023 में विधानसभा चुनाव से यहां से विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने 2024 के लोकसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसे जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की स्थिति बनी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds