सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा “वैश्विक नेतृत्व का नया अध्याय लिख रहा हमारा भारत “

रायपुर। पीएम मोदी को बधाई देते हुए सीएम साय ने कहा, दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गुयाना देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस” और डोमिनिका देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

यह सम्मान भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को और अधिक मजबूती देता है। समस्त छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं एवं हार्दिक अभिनंदन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds