लॉगिन

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला, सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

National November 20, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला, सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला, सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण की वजह से हालात खराब हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ़्तरो में वर्क फ्रॉम होम की नीति लागू करने का फैसला लिया है।

क्या हैं इस फैसले के मायने?

इस फैसले के तहत दिल्ली सरकार के 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे। इसके क्रियान्वय के लिए सचिवालय में आज दोपहर 1 बजे अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

पर्यावरण मंत्री ने हालही में कही थी ये बात

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा था कि शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए घर से काम करने के उपायों और ऑड-ईवन योजना को लागू करने पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। गोपाल राय ने कहा था कि बच्चे और वरिष्ठ नागरिक सहित लोग सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हमें इस स्थिति पर गहरा अफसोस है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds