हॉस्टल से भाग निकले 4 छात्र : चंद्रनगर प्री मैट्रिक छात्रावास में मचा हड़कंप

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चंद्रनगर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास से चार स्कूली बच्चे भाग निकले। अचानक बिना सूचना दिए उनके लापता हो जाने से हासटल में हड़कंप मच गया। इस घटना ने आदिवासी विकास विभाग को हिला कर रख दिया। अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों से संपर्क कर समझाइश दी और सभी बच्चों को सकुशल छात्रावास वापस लाया।

घटना चंद्रनगर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास की है, जहां अधीक्षक के खराब बर्ताव से नाराज बच्चे बिना किसी जानकारी दिए अपने सामान के साथ छात्रावास से भाग निकले। सूचना मिलने पर आदिवासी विकास विभाग के उच्च अधिकारी तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने बच्चों के परिजनों से मिलकर बातचीत की और समस्या को सुलझाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds