लॉगिन

CG : हंसी-मजाक के बीच दोस्तों ने की युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh November 16, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : हंसी-मजाक के बीच दोस्तों ने की युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

CG : हंसी-मजाक के बीच दोस्तों ने की युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में शनिवार सुबह एक युवक ने नाबालिग के साथ मिलकर अपने दोस्त को मार डाला। बताया जा रहा है कि चाय पीने के दौरान हंसी-मजाक को लेकर चाकू से मारा गया है। मामला रामनगर कब्रिस्तान के छठ तालाब का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जामुल क्षेत्र के रहने वाले रोहित सिंह (24) की हत्या की गई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। चाय दुकान के आस पास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपियों को छावनी पुलिस ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।

वहीं वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा को फोन लगाया गया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र का मामला नहीं है। छावनी थानेदार चेतन चंद्राकर ने कहा कि उनका एरिया नहीं आता, लेकिन वह टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे। संदेही जय मारकंडे और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds