लॉगिन

भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत

Chhattisgarh August 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत

भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई, ये दुर्घटना मुंबई-हावड़ा नेशनल हाईवे के चिरचारी चौराहे के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई और 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. यह घटना बागनदी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर 7 लोग इंदौर से राजनांदगांव होते हुए रायपुर जा रहे थे. कार तेज रफ्तार में थी और बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds