देश में मिले कोरोना वायरस के 552 नए मामले, एक्टिव केसों में लगातार आ रही कमी

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 600 से कम मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के कुल 552 नए मरीज मिले हैं। जबकि सक्रिय मामले 7,104 से घटकर 6,591 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे में 6 संक्रमितों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 6 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,849 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है और राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई है।

कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन?

इसके अलावा देश में अभी तक 220.66 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक लग चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।

केंद्र सरकार रख रही निगरानी

आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे थे। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया था और कोरोना की गंभीरता को बढ़ता हुए देख देश के सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी किया गया था। हालांकि, एक बार फिर मामलों में आई कमी को देखकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds