युवक को बांधकर बेरहमी से पीटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, विडियो हुआ था वायरल

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में मुखबिरी के शक में एक युवक को चौक में बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में पर वायरल होने लगा. इस बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. रेत माफिया युवक को खंभे में बांधकर ताबड़तोड़ बेल्ट से पीटते देखे गए थे. इस वीडियो पर बीते दिन तरह तरह की बयानबाजी भी हुई थी, लेकिन अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. वहीं 1 आरोपी अभी भी फरार चला रहा है.

गुंडागिरी बर्दाश्त नहीं होगी -अरुण साव

बीते दिन इस वायरल वीडियो पर जब डिप्टी सीएम अरूण साव से सवाल किया गया था तो उन्होंने साफ साफ कहा था कि गुंडागिरी बर्दाश्त नहीं होगी, कड़ी कार्रवाई ऐसे लोगों पर होगी जो कानून अपने हाथ में लेंगे. माफिया को पनमने नहीं दिया जाएगा. ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी.

रेत माफियाओं ने चलाई थी गोली

इसके पहले भी राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहड़ के शिवनाथ नदी से रेत निकालने के दौरान विवाद हुआ तो रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर गोली चला दी थी. इसमें दो ग्रामीण घायल हो गए थे. इसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds