लॉगिन

तालाब में डूबा 4 साल का मासूम : खेलने के दौरान हुआ हादसा, गाव में छाया मातम

Chhattisgarh September 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
तालाब में डूबा 4 साल का मासूम : खेलने के दौरान हुआ हादसा, गाव में छाया मातम

तालाब में डूबा 4 साल का मासूम : खेलने के दौरान हुआ हादसा, गाव में छाया मातम

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के वनांचल क्षेत्र,नगरी ब्लॉक के ग्राम डॉंगरडुला के कोटाभरी मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां खेलते-खेलते एक चार वर्षीय मासूम बच्चा तालाब में डूब गया।

जानकारी के अनुसार, कोटाभरी निवासी कमार समाज के राजेश कुमार का चार वर्षीय पुत्र 4 सितंबर को दोपहर लगभग । बजे खेलते-खेलते गांव के पास स्थित तालाब की ओर चला गया। इस समय क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते तालाब लबालब भरा हुआ है। बच्चा अनजाने में गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को दी गई सूचना

ग्रामीणों ने मासूम का शव दोपहर 2- 3 बजे तालाब में देखा। जिसके बाद उन्होंने तत्काल शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना शाम को नगरी थाना को ग्रामीणों व परिजनों ने दी। रात होने के कारण पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच नहीं पाई थी।

जांच में जुटी पुलिस

इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि, तालाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाएं ना हों। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds