वृश्चिक राशि में मंगल के साथ 4 राजयोग, इन राशियों की खुल रही है किस्मत

मंगल ग्रह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। लाल ग्रह का रात्रि 10.04 बजे गोचर होगा। मंगल के राशि परिवर्तन से 4 राजयोग बनेंगे। मंगल के वृश्चिक राशि में आने से आयुष्मान राजयोग बनेगा। बुध पहले से इस राशि में है। जिसके कारण बुधादित्य राजयोग बनेगा। इसके अलावा वृश्चिक में सूर्य और मंगल के एक साथ होने से आदित्य मंगल राजयोग बनेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव 3 राशियों के लिए सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आर्थिक और करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। इस अवधि में निवेश से फायदा होगा। यह समय कार खरीदने के लिए उपयुक्त होगा। लाल ग्रह का गोचर करियर में अच्छे परिणाम देगी। पेशेवर में प्रगति करेंगे।

कन्या राशि

मंगल का यह गोचर कन्या राशि वालों को साहस देगा। ग्रहों का संयोग पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साथ ही पिता और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

मंगल का गोचर वृश्चिक राशि को आर्थिक लाभ होगा। जिन जातकों ने रियल एस्टेट में निवेश किया है। उन्हें लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर मुकदमा चल रहा है तो इस समय फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds