35 बेटियां झारखंड में बंधक! नौकरी का झांसा देकर ले गए तस्कर, गुप्त मैसेज से खुला राज

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर बंधक बनाए जाने का आरोप है। इनमें दुर्गूकोंदल क्षेत्र की कई लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दुर्गूकोंदल की एक युवती ने गांव के एक युवक को गुप्त मैसेज भेजकर मदद मांगी। युवती ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और वहां जबरन रोका जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया में युवतियों के वीडियो और मैसेज वायरल होने लगे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं और पूरे मामले को लेकर चिंता का माहौल है।

सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी की पहल पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि झारखंड के गढ़वा प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया है। गढ़वा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कई युवतियों से जबरन काम कराया जा रहा था। वहीं कांकेर कलेक्टर ने कहा है कि मामले की जानकारी मिल चुकी है और संपर्क स्थापित होते ही विशेष टीम को झारखंड भेजा जाएगा। मानव तस्करी के बढ़ते मामलों ने ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds