छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, 2025 में अब तक मुठभेड़ में 89 नक्सलियों का खात्मा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर ‘लाल आतंक’ पर बड़ा प्रहार किया है. आज बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर हो गए. वहीं साल 2025 में अब तक 89 नक्सली ढेर हो चुके है.

बीजापुर मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर

आज बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्रांतर्गत जंगल में डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर हो गए. मुठभेड़ के बाद 31 वर्दीधारी नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है.

एके-47 समेत भारी संख्या में हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, BGL launcher हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ. वहीं मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है.

मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 जवान घायल हो गए. दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसे हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए निकाला गया और उनका इलाज जारी है. वहीं सर्च अभियान जारी है.

2025 में अब तक मुठभेड़ में 89 नक्सलियों का खात्मा

छत्तीसगढ़ में साल 2025 नक्सलियों के लिए काल बनकर आया है. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर बड़ा प्रहार करते हुए अब तक 89 नक्सलियों को मार गिराया है. जो इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. जानिए साल 2025 में कब-कब मुठभेड़ हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds