लॉगिन

स्विटजरलैंड की झील में मिला था 3000 साल पुराना ‘एलियन’ हथियार, जांच रिपोर्ट देख शोधकर्ता हैरान

World August 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
स्विटजरलैंड की झील में मिला था 3000 साल पुराना ‘एलियन’ हथियार, जांच रिपोर्ट देख शोधकर्ता हैरान

स्विटजरलैंड की झील में मिला था 3000 साल पुराना ‘एलियन’ हथियार, जांच रिपोर्ट देख शोधकर्ता हैरान

बर्न: स्विटजरलैंड की झील बिएल में 19वीं सदी में तीर की नोक जैसा हथियार मिला था। यह हथियार करीब 3 हजार साल पुराना है और इसे ‘एलियन हथियार’ करार दिया जा रहा है। इसे कथित रूप से एक ऐसी धातु से बनाया था जिसे ‘धरती पर नहीं पाया जाता है।’ अब यूनिवर्सिटी ऑफ बॉन के शोधकर्ताओं ने इस हथियार की जांच की है और पाया कि इसे एक उल्‍कापिंड से बनाया गया था। यह हथियार 1.5 लंबा है और इसका वजन केवल 0.102 औंस है।

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस हथियार को स्विटजरलैंड के कांसा युग के पुरास्‍थल मोरीगेन से पाया गया था। विशेषज्ञों ने अपने टेस्‍ट में पाया कि यह हथियार अलूमिनम-26 से बना है जो एल्युमिनियम के केमिकल एलिमेंट का एक रेडियो एक्टिव आइसोटोप है। यह धातु हमारे शुरुआती सोलर सिस्‍टम में बहुतायत में पाया जाता था। शुरू में माना जाता था कि यह आइसोटोप केवल सुपरनोवा या विशाल सितारों के चारों ओर पाया जाता था लेकिन हालिया शोध में यह पता चला है कि सूरज जैसे सितारे अपने जन्‍म के बाद ही इसे पैदा कर सकते हैं।

अंतरिक्ष से गिरे हैं कामासाइट और टिआनाइट

यह रहस्‍यमय सामग्री किसी भी तरह से धरती पर स्‍वाभाविक नहीं है। इसके एक तीर में लगे होने की वजह से वैज्ञानिक इसे समझ नहीं पा रहे थे। इस सामग्री के स्रोत का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि यूरोप में उस दौरान केवल तीन उल्‍कापिंड इस तरह की धातु वाले थे जो यहां गिरे थे। शोधकर्ताओं का कहना है कि एक उल्‍कापिंड इस्‍टोनिया में गिरा था और स्विटजरलैंड से दूरी होने के बाद भी यह वही हो सकता है।

यह भी माना जाता है कि कामासाइट और टिआनाइट मिनरल धरती पर केवल इसलिए पाए जाते हैं क्‍योंकि वे अंतरिक्ष से गिरे हैं। इन मिनरल का इस्‍तेमाल फैशन के लिए किया जाता है। यह हथियार 19वीं सदी में मूल रूप से लेक बिएल में पाया गया था जो पश्चिमी स्विटजरलैंड के जूरा इलाके में स्थित है। इस हथियार को बर्न हिस्‍ट्री म्‍यूजियम में रखा गया है। शोधकर्ताओं ने इसकी फिर से खोज की और नई तकनीक का इस्‍तेमाल करके इस हैरान करने वाली जानकारी का पता लगाया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds