ग्रीस नाव हादसे में पाकिस्तान के 300 लोगों की मौत, पीएम शहबाज ने राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान

कराची : पिछले हफ्ते ग्रीस में हुई नौका दुर्घटना में 300 पाकिस्तानियों के डूबने की आशंका है। इसे लेकर पाकिस्तान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस पर करीब 750 लोग सवार थे। हालांकि इसकी क्षमता 350 लोगों को ले जाने की ही बताई जा रही है। इसे लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मानव तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया था।

नौका पर 400 पाकिस्तानी थे सवार

मानव तस्करी के आरोप में पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से करीब 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनपर पाकिस्तानियों को मध्य पूर्व और अफ्रीका के रास्ते अवैध रूप से यूरोप में घुसपैठ कराने का आरोप है। पकड़े गए आरोपितों में से एक ने कबूल किया कि उसने उस नौका पर तीन लोगों को भेजा था। उसने इसके लिए 10452 डालर वसूले थे। हादसे में जीवित बचे पाकिस्तानी लोगों ने ग्रीस तटरक्षकों को घटना के लिए आरोपी ठहराया है।

जियो न्यूज ने पाकिस्तानी लोगों के हवाले से कहा है कि नौका डूबने के बाद ग्रीस तटरक्षकों ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया था। कोई बचाव कार्य घटनास्थल पर उपलब्ध नहीं कराया गया था। इस नौका पर 400 पाकिस्तानी, 200 मिस्त्र के लोगों के अलावा 150 सीरियाई सवार थे।

इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना के संबंध में शहबाज शरीफ ने कहा है कि मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी। शरीफ ने विदेशों में सक्रिय पाकिस्तानी मानव तस्करों को पकड़ने के उपाय करने के लिए विदेशों में पाकिस्तानी दूतावासों के साथ समन्वय करने का भी निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds