CG CRIME : 3 अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार, 20 लाख रूपये की चोरी के कुल 35 बाइक बरामद

कोण्डागांव : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को धर दबोचा है। ये तीनों चोर छत्तीसगढ़ से बाइक चुरा कर उड़ीसा में बेंच देते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के कुंदई, रायघर, उमरकोट में 03 दिनों तक कैम्प कर घेराबंदी कर चोरों को पकड़ लिया। वहीं आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने उक्त क्षेत्र से लगभग 20 लाख रूपये की चोरी के कुल 35 बाइक बरामद किए।

दरअसल, कोण्डागांव जिले में लगातार बाइक चोरी की शिकायत आ रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने चोरी को रोकने और चोरों को पकड़ने के निर्देष दिये थे। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेष कुमार डाण्डे के मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना विश्रामपुरी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने सभी जप्त बाइक के मालिकों के पता साजी के लिए सर्व दीगर थाना को सूचना भेजी है।

चोरी के आरोपीयों ने पुलिस की पूछताछ में उड़ीसा सीमा से लगे क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजार एवं सुने मकानों से डूप्लीकेट चाबी बनाकर मोटरसायकल चोरी कर उड़ीसा में बेचना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds