CG CRIME : ट्रॉली बैग में गांजा भरकर रायपुर बेचने पहुंचे 3 अंतर्राज्यीय तस्कर, पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दबोचा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश, पंजाब और ओडिशा के तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गांजा खपाने की कोशिश में थे। रायपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन में तीनो आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के पास 39 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जब्त गांजा की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।

रायपुर के गंज थाना को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है। इस बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए पर पहुंची। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की खोजबीन में जुटी।

इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के तीन व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पुलिस के पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विष्णु तोमर, अभिमन्यु बेहरा और अरूण मिश्रा होना बताया। मौके पर उनके पास रखे ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीनों की बैग में गांजा मिला। इस पर टीम के सदस्यों ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजा की कीमती 3 लाख 95 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds