लॉगिन

शिवनाथ नदी में डूबने से 27 साल के युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

Chhattisgarh September 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
शिवनाथ नदी में डूबने से 27 साल के युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

शिवनाथ नदी में डूबने से 27 साल के युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

दुर्ग : जिले के धमधा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां शिवनाथ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दविंदर सिंह रंधावा के रूप में हुई है, जो अहिवारा के निवासी थे।

दरअसल यह घटना धमधा के पथरिया चौक के पास शिवनाथ नदी में हुई। जैसे ही युवक के बहने की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, दुर्ग की एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, एसडीआरएफ की टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाकर आखिरकार दविंदर सिंह के शव को नदी से बाहर निकाला।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ ने डीप डाइविंग और व्यापक सर्च ऑपरेशन के माध्यम से शव को खोजा और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds