233 मौत : तीन ट्रेनों की टक्कर में अबतक 233 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल, एक दिन का राजकीय शोक, मृतकों के परिवार को 12-12 लाख का मुआवजा

ओडिशा। बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। 2 जून 2023 को बालेश्वर ज़िले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

इन ट्रेनों के रूट्स बदल दिए गए हैं—

ट्रेन नंबर- 22807 जो टाटा जमशेदपुर होते हुए जाएगी।

ट्रेन नंबर- 22873 ये भी टाटा जमशेदपुर होते हुए जाएगी।

ट्रेन नंबर- 18409 ये भी टाटा जमशेदपुर की ओर डायवर्ट की गई है।

ट्रेन नंबर- 22817 इसे भी टाटा की ओर डायवर्ट किया गया है।

ट्रेन नंबर 15929 इस ट्रेन को वापस भद्रक वापस बुलाया गया है।

12840 चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा वर्तमान में खड़गपुर मंडल में जारोली से होकर चलेगी।

18048 वास्को डी गामा – शालीमार को कटक, सालगांव, अंगुल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

22850 सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, ये ट्रेन वाया कटक, सालगांव, अंगुल से चलाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds