नक्सलियों का 20 वां स्थापना वर्षगांठ : हथियारबंद नक्सलियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

बीजापुर। धुर नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर जिले से नक्सलियों ने 20 वें स्थापना वर्षगांठ मनाने का वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि, बस्तर के किसी अनजान जगह पर सैकड़ों हथियारबंद नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ स्थापना वर्षगांठ मनाया।

इस दौरान सितंबर 2024 तक मारे गए अपने साथियों की तस्वीरों के साथ गीत गाकर उन्हें याद किया। एक तरफ तो सरकार मार्च 2026 तक नक्सवाद के खात्मे का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली शक्ति प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैँ।

नक्सलियों का समारोह देश के लिए चिंता का विषय 

उल्लेखनीय है कि, सुरक्षाबलों ने इसी वर्ष करीब 180 नक्सलियों को मार गिराया जबकि, सैंकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने हथियार डाले और गिरफ्तार भी किए गए। इसके बावजूद नक्सलियों का यह भव्य समारोह देश की सुरक्षा एजेंसियों की चूक की ओर इशारा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds