लॉगिन

एक ही परिवार के 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

Chhattisgarh June 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एक ही परिवार के 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

एक ही परिवार के 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां केरजू थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृत बच्चों में 9 वर्षीय आरव अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल है. इस घटना के बाद गॉंव में मातम छाया हुआ है.

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से कल देर शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकले थे. इसके बाद वे अपनी सायकल धोने तालाब में उतरे थे. इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए. इधर दोनों बच्चों के परिजन उनके घर न लौटने से रातभर ढूंढते रहे. वहीं आज सुबह दोनों के शव को तालाब में तैरती मिली है. सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds