एक-एक लाख के दो इनामी सहित 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कारगर साबित हो रहा ऑपरेशन मानसून

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक दंतेवाड़ा में पुलिस का ऑपरेशन मानसून कारगर साबित हो रहा। बुधवार को मलांगिर एरिया कमेटी व कटेकल्याण एरिया कमेटी के 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण करने वालो में दो नक्सली एक-एक लाख के इनामी भी हैं। समर्पण करने वाले नक्सली सड़क काटने, पेड़ काट कर सड़कों पर गिराना, नक्सली बैनर पोस्टर लगाने, गांवों में लोगों को नक्सली विचारधारा में जोड़ने का काम करते थे।

दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़  विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्म समर्पण से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस के द्वारा आपरेशन मानसून और विधानसभा के चुनाव को देखते हुए पुलिस के द्वारा नक्सल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिए गए हैं। इससे नक्सलियों को अपना क्षेत्र छोड़ कर जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

बता दें कि एसपी दंतेवाड़ा द्वारा सभी आत्मसमर्पित को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदान कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 161 इनामी नक्सली सहित कुल 629 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने कहा कि नक्सली संगठन टूट चुका है। क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों से अपील करते हैं कि मुख्यधारा में लौट आए और सरकार की योजनाओं का लाभ लें।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली

भूमा माडवी ग्राम तनेली डीएमएस अध्यक्ष, कुमारी हिडमे ग्राम पेडका केएएमएस अध्यक्ष, हुंगा कुरुडाम अरनपुर पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष, कुमारी हुंगी जियाकोडता पंचायत सीएनएम सदस्या, हडमा सोडी जियाकोडता पंचायत सीएनएम सदस्य, कोसा करटाम जियाकोडता पंचायत मिलिशिया सदस्य, लिंगा पोडियाम जियाकोडता पंचायत मिलिशिया सदस्य, राजू कोवासी जियाकोडता पंचायत मिलिशिया सदस्य, हडमा सोडी जियाकोडता पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, पोज्जा करटाम जियाकोडता पंचायत मिलिशिया सदस्य, गंगा कोवास जियाकोडता पंचायत मिलिशिया सदस्य, राजू राम जियाकोडता पंचायत मिलिशिया सदस्य, कुमारी डिमे ग्राम पेडका सीएनएम सदस्या, कुमारी पाण्डे कवासी ग्राम पेडका केएएमएस सदस्या ने आत्मसमर्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds