लॉगिन

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म : आरोपी ने बस स्टैंड ले जाकर किया हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh September 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
13 साल की बच्ची से दुष्कर्म : आरोपी ने बस स्टैंड ले जाकर किया हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म : आरोपी ने बस स्टैंड ले जाकर किया हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग में 13 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने उस मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया है जो आरोपी के बच्चों का ही देखभाल करती थी। आरंग पुलिस ने नया बिजली आफिस के पास रहने वाले 28 वर्षीय आरोपी प्रवीण प्रजापति उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय मासूम पीड़िता आरोपी के घर पर उसके बच्चों का देखभाल करती थी, आरोपी ने किसी बहाने से मासूम बच्ची को आरंग बस स्टैंड के पास ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरंग पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी प्रवीण प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds