छत्‍तीसगढ़ में 21 और 22 जनवरी को रद रहेंगी 13 ट्रेनें

रायपुर :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई के मध्य आटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन का काम 21 जनवरी को नौ बजे से 22 जनवरी की सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान नान इंटरलाकिंग अपग्रेडेशन का काम रेलवे करायेगा। इसके चलते 13 लोकल ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इससे रोज आना-जाना करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ेगा।

रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 21 और 22 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08702 दुर्ग रायपुर मेमो पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से 21-22 जनवरी को रद रहेगी ,ट्रेन नंबर 08703 रायपुर-दुर्ग मे मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 व 22 जनवरी, 08704 दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21-22 जनवरी को रद रहेगी।

इसी तरह से ट्रेन नंबर 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08718 दुर्ग-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08710 डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08725 रायपु- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08726 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को रद रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त, शुरू होने वाली ट्रेन

21 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर गोंदिया के मध्य रद रहेगी। 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। 08706 डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल को 21 जनवरी को डोंगरगढ़ के स्थान पर रायपुर से रवाना किया जाएगा और यह डोंगरगढ़-रायपुर के मध्य रद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds