12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप फिर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। गुदगुदा गांव स्थित एक खेत में बोर के पास लड़की की लाश मिली। पूछताछ में पता चला है कि लड़की की उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घर के पास खेत में खेल रही थी बच्ची

मृतक लड़की गांव के स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी उम्र महज 12 साल थी। आरोपी भी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला स्टूडेंट है। घटना के वक्त लड़की घर से मात्र 300 मीटर की दूरी में खेत में खेल रही थी। गांव के ही पड़ोसी आरोपी नाबालिग लड़के की नीयत मासूम को लेकर नीयत ठीक नहीं थी। खेत के पास अकेली खेल रही नाबालिग लड़की को देख आरोपी मौके का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर आरोपी ने बोरवेल पर मारा बच्ची का सिर

बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे घटना की किसी को भी नहीं देने की बात कही । जब लड़की ने उसका विरोध किया और वो बात नहीं मानी तो आरोपी ने गुस्से में आकर बोरवेल पर 3-4 बार बच्ची का सिर दे मारा, जिससे बच्ची का सिर लहूलुहान हो गया। उसके बाद आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस को मृतका के बॉडी में सिर और गले में चोट के गंभीर निशान मिले हैं।

चोरी जैसे अपराध में गिरफ्तार हो चूका है आरोपी

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लाश की खबर मिलते ही आरंग पुलिस ने सक्रियता से गांव के लोगों से पूछताछ की। जिसमें पता चला की अंतिम बार लड़की को उस आरोपी के साथ ही घूमते देखा गया।जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को निर्दोष बतलाते हुए गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने गुनाह कबूल लिया। मिली है कि आरोपी ने पहले भी एक-दो चोरी जैसे अपराध किए है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds