शराब दुकानों में 115 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला, एसीबी-ईओडब्लू की टीम ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएमएमसीएल जुड़े मैनपावर घोटाले मामले में एसीबी-ईओडब्लू की टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है. इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (बी), 8 तथा आईपीसी की धाराएं 467, 468, 471 और 120बी के तहत कार्रवाई की गई है.

क्या है सीएमएमसीएल ओवरटाइम घोटाला?

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएमएमसीएल) में साल 2019 से 2024 के बीच मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए ओवरटाइम भत्ते के नाम पर बड़े पैमाने पर भुगतान किया गया.

जांच में सामने आया कि करीब 115 करोड़ रुपये की राशि ओवरटाइम के नाम पर जारी की गई. ये राशि कर्मचारियों के पास नहीं पहुंची. रकम अधिकारियों और अन्य लोगों में बांट दी गई थी.

कैसे हुआ खुलासा?

इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब 29 सितंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन व्यक्तियों के पास से 28 लाख रुपये बरामद किए थे. इस बारे में राज्य सरकार को जानकारी दी गई थी. इसके बाद ईओडब्लू ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. नियम के अनुसार ये राशि शराब की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त भुगतान के रूप में मिलनी थी. एजेंसियों को बिल के जरिए भुगतान किया जाता था, ताकि कर्मचारियों को राशि वितरित की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds