CG : रायपुर बाल सुधार गृह से फरार हुए 10 अपचारी, हत्‍या और दुष्‍कर्म के है मामले दर्ज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना बाल सुधार गृह से बड़ी खबर आ रही है। यहां 10 अपचारी लड़के फरार हो गए। फरार हुए अपचारी लड़के अलग-अलग गंभीर अपराध में बाल सुधार गृह में बंद थे। घटना की जानकारी मिलते ही माना बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना माना थाना की पुलिस को दी गई।

पुलिस फरार अपचारी लड़कों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने फिर एक बार संप्रेषण गृह की सुरक्षा की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि सुधार गृह की खिड़कियां पुरानी थी, जिसे तोड़कर बैरक से बाहर निकले। इसके बाद आज सुबह सुधार गृह की दीवार फांद कर 10 अपचारी फरार हुए हैं।

रायपुर के बाल सुधार गृह की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अपचारियों के फरार होने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी साल पांच महीने पहले भी छह अपचारी रायपुर माना सुधार गृह से भागने में सफल हो गए थे। अपचारी हत्‍या और दुष्‍कर्म मामले में बाल सुधार गृह में बंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds