लॉगिन

बोरी में बंद मिला युवक का शव : पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके मे मची सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी

Chhattisgarh July 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बोरी में बंद मिला युवक का शव : पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके मे मची सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी

बोरी में बंद मिला युवक का शव : पत्थर से कुचलकर हत्या, इलाके मे मची सनसनी, पुलिस जांच मे जुटी

रायपुर : अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बेंद्री में एक युवक का शव बोरी में बंद मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरी में भरकर मौके पर फेंका गया।

जानकारी के अनुसार, शव के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक पत्थर भी बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पत्थर को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds