लॉगिन

चाकू गोदकर युवक की हत्या : मामूली विवाद पर हुई हत्या, 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

Chhattisgarh December 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
चाकू गोदकर युवक की हत्या : मामूली विवाद पर हुई हत्या, 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

चाकू गोदकर युवक की हत्या : मामूली विवाद पर हुई हत्या, 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में अपराध चरम पर है। इसी बीच उरला में युवक की 24 वर्षीय फुल्लम सिंह गोंड की चाकू गोदकर हत्या दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक के पीठ, पेट और सीने पर चाकू से बेरहमी से वार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ये घटना उरला के गुमा बाना रोड़ पर सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास की है, मृतक डिंडौरी मप्र का निवासी था। जो ​कि प्राइम इस्पात में काम करता था। वारदात से पहले मृतक को किसी ने बाइक से धक्का दिया था। मृतक भी नशे में गाली देते हुए बाइक चला रहा था। तभी तीनों संदेहियों को लगा कि फुल्लम सिंह ने उन्हें गाली दी है, फिर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर  मौके से भाग निकले।

फ़िलहाल उरला थाना पुलिस ने एफआईआर  दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन संदेही युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds