युवक ने किया सुसाइड : सोसाइटी के 8वीं मंजिल पर फांसी से लटकी मिली लाश, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-02 में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव LIG सी-ब्लॉक के छत पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, इंद्रप्रस्थ फेस-02 के LIG सी-ब्लॉक की छत पर गुरुवार को लोगों ने एक युवक के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक कौन है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

घटना का सीसीटीवी आया सामने

वहीं पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो घटना से पहले का एक सीसीटीवी वीडियो मिला, जिसमें युवक लिफ्ट से ऊपर जाते नजर आ रहा है। पुलिस का इस मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया की इंद्रपस्थ फेस 2 के आठवें माले पर अज्ञात लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस तस्दीक के लिए मौके पर गई, जहां एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीबन 32 से 35 वर्ष तक दिखाई पड़ रही है। एफएसएल की टीम को सूचना देकर जांच और मर्ग प्रक्रिया पूरी कराई गई है।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आस पास के इलाको में पतासाजी की जा रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जिसमे शांति की तलाश जैसी कुछ बात लिखी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds