लॉगिन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरक्षक गिरफ्तार

Chhattisgarh July 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरक्षक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक आरक्षक पर युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उससे पहले प्रेम संबंध बनाए और फिर शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता को लगातार धोखा दिए जाने का एहसास हुआ, तो उसने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds