हार्वेस्टर पलटने से युवक की हुई मौत, मशीन ख़राब होने पर ठीक कराने जा रहा था युवक

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले धान काटने का हार्वेस्टर मशीन अचानक पलटा गया। इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाइ इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानाकारी के अनुसार, मृतक का नाम 20 वर्षीय ताराचंद बारीक हैं। वह ग्राम बड़े ढाबा का निवासी था। बताया जा रहा हैं कि, ताराचंद बारीक के अपने खेत में धान कटाई कर रहा था। इसी दौरान हार्वेस्टर मशीन खराब हो गए। जिसे ठीक करने के लिए युवक मेकेनिक के पास ले जा रहे थे । तभी रास्ते में अचानक हार्वेस्टर मशीन पलटा गया। इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई।

Back to top button

This will close in 20 seconds