चुटकी में मिलेगा बुरी शक्तियां से छुटकारा, बस कपूर के साथ जलाएं यह चीज

सनातन धर्म में कपूर को उपयोगी माना जाता है। मान्यता है कि इसके इस्तेमाल के देवता प्रसन्न होते हैं। यही वजह है कि पूजा-पाठ में कपूर जलाया जाता है। कपूर में वातावरण शुद्ध करने की ताकत होती है। अगर इसमें कुछ चीजों को मिलाकर जलाया जाए तो बेहद मंगलकारी माना जाता है। कपूर का धुंआ नकारात्मकता को दूर कर देता है। आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजे हैं, जिन्हें कपूर के साथ जलाने से लाभ की प्राप्ति होती है।

कपूर और लौंग

कपूर के साथ 11 लौंग को शाम के समय जलाएं। इस उपाय से वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहेगी।

कपूर और तेजपत्ता

अगर साधक किसी परेशानी का सामना कर रहा है। जिससे मानसिक और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में तेज पत्ते पर कपूर से अपनी परेशानी लिख दें। फिर जला दें।

कपूर और दालचीनी

कपूर और दालचीनी को जलाने से अशुभ ग्रहों के प्रभाव शांत होता है। इससे प्रयोग से बुरी शक्तियां दूर रहती है। यह उपाय जीवन में आने वाले अड़चन को दूर रखता है।

हनुमान चालीसा का पाठ और कपूर

आकस्मिक दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा क्रोध भी दुखद घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात को 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds